उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ होटल के कमरे से महिला टूरिस्ट का शव मिला, पति समेत दो साथी फरार; पुलिस हत्या के एंगल से कर रही जांच

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में घूमने आई एक महिला टूरिस्ट का शव होटल के कमरे के अंदर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय की है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

 

मृतका की पहचान काजल (31) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कैथल की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार काजल शुक्रवार (6 मार्च) को अपने पति और एक अन्य युवक के साथ रुद्रप्रयाग घूमने आई थी। तीनों शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी का कहर, अगले 48 घंटे और बढ़ेगा पारा; गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

 

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने और दरवाजा अंदर से बंद रहने पर होटल मालिक को शक हुआ। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो महिला कमरे के अंदर बेसुध पड़ी दिखाई दी।

 

होटल मालिक ने तुरंत इसकी सूचना रुद्रप्रयाग कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर के केबिन में अचानक लगी आग, मौके पर मौजूद राहगीरों में मचा हड़कंप,

 

होटल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला के साथ दो पुरुष भी ठहरे हुए थे, जिनमें से एक उसका पति बताया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों ही व्यक्ति होटल से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के फरार होने से मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- स्पीड ब्रेकर पर 15 मिनट में 7 एक्सीडेंट, स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद DM ने लिया एक्शन

 

कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और नाकाबंदी शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। वहीं महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।