उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यह त्योहारी सीजन में फड़ लगाने को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद, दोनों ही अपना-अपना जता रहे अधिकार

बाजपुर न्यूज़ : यहाँ तहसील के सामने फड़ लगाने को लेकर पालिका कर्मियों व तहसील पार्किंग के ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। जिनमें तीखी बहसबाजी भी हुई और वहां हंगामा खड़ा हो गया और तलाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ही मुख्यमार्ग किनारे की इस जगह पर अपना-अपना अधिकार जता रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – (जॉब अलर्ट) 10वीं पास युवाओं के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती

दीपावली पर्व के चलते नगर में बाजार लग रहा है जिसमें नगरपालिका प्रशासन की तहबाजारी का ठेका लेने वाले व्यक्ति द्वारा मुख्यमार्ग किनारे दोनों ओर अपने अधिकार क्षेत्र वाली जगह में फड़ इत्यादि लगवाए जा रहे हैं। लेकिन तहसील के सामने की जगह पर तहसील पार्किंग के ठेकेदार ने यह कहते हुए फड़ नहीं लगने दिए कि पार्किंग का ठेका उसके पास है और यह तहसील के सामने की जगह है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस वाले से टकराई बाइक तो दूसरे पुलिस वाले ने बीच सड़क पर युवक की करी जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

इसकी शिकायत सामने आई तो बुधवार को नगरपालिका कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई और तहकीकात करने के बाद तहसील की बाउंड्रीवाल के बाहर सड़क किनारे की जगह पर पालिका का अधिकार होने की बात कही तथा फड़ लगवाने शुरू कर दिए। इसी बीच वहां पहुंचे तहसील पार्किंग के ठेकेदार ने इसका पुरजोर विरोध किया जिसको लेकर उनमें तीखी झड़प होने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गड़बड़ी की शिकायत पर सीएम धामी ने लिया एक्शन, अवकाश के दिन भी सचिवालय खुलवाकर जारी किए ये आदेश

वही मुख्यमार्ग पर बहसबाजी होते देख वहां राहगीरों व आसपास के दुकानदाराें की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा।