उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ डीएम ने किया पटवारी को निलंबित, जाने पूरा मामला

नई टिहरी न्यूज़- यहाँ सरकारी कार्यालय में नशे की हालत में आकर काम करने और लगातार अनुशासनहीनता पर डीएम मयूर दीक्षित ने पाटाखाल तहसील कीर्तिनगर के राजस्व उपनिरीक्षक धर्मानंद ममगाई को निलंबित कर दिया।

राजस्व उप निरीक्षक धर्मानन्द ममगाई के खिलाफ नशे की हालत में राजकीय कार्य करने और अनुशासनहीनता व लापरवाही के शिकायत आ रही थी। इसके बाद डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत को मामले में जांच के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सीएनजी ट्रकों की भीषण टक्कर, गैस रिसाव से टला बड़ा हादसा; 200 मीटर पहले रोका गया यातायात

वही एसडीएम की रिपोर्ट के बाद राजस्व उप निरीक्षक के खिलाफ शिकायतें सही पाई गई, जिसके बाद बीते सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजस्व उप निरीक्षक धर्मानंद महंगाई को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर इस जिले में 3 नवंबर को कई स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में कोई सुधार न लाने तथा बार-बार पुनरावृत्ति किए जाने के बाद निलंबित किया है। कोई भी कर्मचारी इस तरह के कृत्य करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक और शराब तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज