उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घरेलू विवाद बना मौत की वजह: 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी-बेटी को कमरे में किया था बंद

देहरादून न्यूज़– राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक की पत्नी और तीन महीने की मासूम बच्ची को कमरे के अंदर बंद पाया गया।

 

 

पुलिस के अनुसार, घटना सुंदरवाला क्षेत्र की है। मृतक की पहचान शुभम (24) पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि शुभम ने 17 नवंबर 2024 को प्रेम विवाह किया था और वह एक सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी में वाहन चालक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दंपति की एक तीन महीने की बेटी भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर चार को किया गिरफ्तार, पीड़िता को भी छुड़ाया

 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर शुभम ने पत्नी और बच्ची को कमरे में बंद कर दिया और खुद बाहर आकर खिड़की की ग्रिल से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राजधानी में आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने बरसाये लठ, देखे वीडियो

 

 

कमरे में बंद पत्नी ने किसी तरह अपने परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा खोला। परिजनों और परिचितों ने शुभम को फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना मिली थी। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के इस कैबिनेट मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा, हुए भावुक, विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

(नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव में है, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ या हेल्पलाइन से संपर्क करें। समय पर मदद जीवन बचा सकती है।)