उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- भीषण गर्मी के चलते इस जिले में 27 अप्रैल को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून न्यूज़- भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अलर्ट के अनुसार जनपद में इन दिनों अत्यधिक तापमान और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) स्वास्थ्य विभाग ने आई फ्लू को लेकर जारी की गाइडलाइन।

 

जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 27 अप्रैल 2026 को भी देहरादून में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी से जुड़ी समस्याओं का जोखिम अधिक बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता मापी गई तीव्रता

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा न्यूनीकरण के तहत जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 अप्रैल (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (दुःखद खबर)- यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में मां-बेटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर घायल।

 

प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि अत्यधिक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें और दोपहर के समय धूप से बचें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।