उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ शॉर्ट सर्किट से जिला सहकारी बैंक के एटीएम में लगी आग, मशीन को भारी नुकसान

रुड़की न्यूज- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बीटी गंज में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला सहकारी बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ विजलेंस की टीम ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एटीएम मशीन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम रहेगा साफ, 5 जिलों में सुबह कोहरे का अलर्ट

 

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल एटीएम को बंद कर दिया गया है और बैंक प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत; वृद्ध मां पर टूटा दुखों का पहाड़