उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां नदी में दो दिन में मिले पांच शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

  • रुड़की के गंगनहर में पांच शव मिलने से मचा हड़कंप

रुड़की न्यूज- गंगनहर की आसफ नगर झाल से दो दिन के भीतर पांच शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहाँ महिला समेत दो शवों की शिनाख्त हो पाई है। शवों का रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- सलडी के पास कोइराला में मलबा, भीमताल मार्ग पर यातायात ठप

मंगलौर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार को एक साथ तीन शव बरामद किए गए। जबकि दो शव शनिवार को मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर गंगनहर की आसफ नगर झाल में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर झाल से पांच शव बरामद हुए हैं। इनमें विमला देवी पत्नी ईश्वर सिंह निवासी इंद्रा विहार रुड़की और तकी अहमद पुत्र चांद अहमद निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में दो शवों की शिनाख्त हो गई है। वही विमला देवी 27 सितंबर से लापता चल थीं।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में संपन्न हुई गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। 19 वर्षीय तकी अहमद 28 सितंबर को अपने अन्य साथियों के साथ पिरान कलियर आया था, जो साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के दौरान वह बह गया था। पुलिस बाकी तीन शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के बीजेपी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक