उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड-(गजब) यहां एसएसपी ने किया दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित, कमरे में बैठकर बता रहे थे झूठी लोकेशन

  • ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित, बता रहे थे झूठी लोकेशन

रुद्रपुर न्यूज़– यहाँ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी काशीपुर की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने थाना आईटीआई और 112 वाहन में तैनात पाच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कल देर रात एसपी काशीपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान थाना आईटीआई में तैनात रात्रि अधिकारी (दरोगा) और सिपाही चालक, हमराह सहित 112 वाहन में तैनात दो कांस्टेबल ड्यूटी से नादरत मिले ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नैनीताल के युवाओं को मिलेगा विदेशों में रोजगार, ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण।

वही लोकेशन पूछे जाने पर पुलिसकर्मी एक कमरे में बैठकर झूठी लोकेशन दे रहे थे। जिसके बाद आज एसपी काशीपुर की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 21 की उम्र में रचा इतिहास: कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता बनीं सबसे युवा बीडीसी सदस्य, 41 वोटों से मिली जीत