उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण हादसा, कार खाई में गिरने से एक छात्रा सहित पांच छात्रों की हुई मौत

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर चुनाखाल के समीप शनिवार सुबह एक कार के खाई में गिरने से देहरादून के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ रहे एक छात्रा समेत पांच छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी शुक्रवार को मंसूरी घूमने आए थे।

 

वही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि शुक्रवार रात में मंसूरी में रुकने के बाद शनिवार सुबह 5:30 बजे सभी देहरादून लौट रहे थे। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

 

वही घटना की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया। इस दौरान दो छात्रों की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर तीन घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सिंबल मिलते ही प्रचार में आई तेजी, जाने किसका क्या है चुनाव चिन्ह

 

जहाँ ईएमओ डॉ0 नरेश राणा ने बताया कि दो मृत अवस्था में थे, जिनमें एक युवती और युवक हैं। वही एक 23 वर्षीय युवती नैनसी गंभीर रूप से घायल है, उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लालकुआं के 1 दर्जन से अधिक झोलाछाप क्लीनिको में मारा छापा, 5 अवैध क्लीनिक किए सीज।

 

इस हादसे में मृतको के नाम-

1- आशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी निवासी नियर थाना नागफनी, रामलीला ग्राउंड, पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद।                                          2- तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह निवासी जे 64 दुर्गा कॉलोनी, रुड़की।                                                3– अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा निवासी शंकरपुर, निकट डीआईएमएस कॉलेज गेट 1, सहसपुर, देहरादून।                                              4- दिगांश प्रताप भाटी पुत्र देवेंद्र सिंह भाटी निवासी फ्लैट 302, थर्ड फ्लोर पेसलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर, हरिद्वार।                                                            5- हृदयांश चंद्रा पुत्र हरीश चंद्रा निवासी टाइप थर्ड, 723 एटीपी कॉलोनी, अनपरा सोनभद्र, यूपी

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट; चारधाम मार्गों पर भी रुक-रुक कर वर्षा