उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर मौसम का अलर्ट! 7 जिलों में यलो अलर्ट, 3600 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार—में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी और देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं गढ़वाल मंडल के अन्य हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर बनने की संभावना है।

 

 

3600 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। पिछले दो दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में यात्रा और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दरोगा ने मारा युवक को थप्पड़, जांच में थप्पड़ खाने वाला युवक निकला गुंडा, देखे वीडियो

 

 

बारिश के कारण प्रदेशभर में 86 सड़कें बंद हैं। इनमें चमोली की 21, नैनीताल की 18 और पिथौरागढ़ की 15 सड़कें शामिल हैं। कई मार्ग भूस्खलन, मलबा और चट्टान गिरने के कारण बाधित हुए हैं।

 

 

नैनीताल में 185 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में नैनीताल में सबसे अधिक 185 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कैंचीधाम में 179 मिमी और चंपावत में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

 

 

पर्वतारोही और यात्री फंसे

बारिश और बर्फबारी का असर पर्वतीय क्षेत्रों में चल रहे अभियानों और यात्राओं पर भी पड़ा है। उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में 136 पर्वतारोही अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। वहीं बागेश्वर में 43 पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है। सभी की सुरक्षित वापसी के लिए सोमवार को 8 हेलीकॉप्टरों के जरिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस की टीम ने नाजिर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ मार्ग बाधित होने से करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए। वहीं आदि कैलाश मार्ग पर सड़क ध्वस्त होने से करीब 550 यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। खराब मौसम के चलते 26 और 27 सितंबर को चारधाम यात्रा भी रोकी गई थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  यहां युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर बनाई अश्लील वीडियो, युवक ने मंगेतर को बताकर तुड़वाया रिश्ता। पढ़े पूरी खबर।

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

28 सितंबर: गढ़वाल मंडल में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर बन सकते हैं। 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

 

 

29 सितंबर: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

 

30 सितंबर: पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।