उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सिडकुल के पास मैदान में 15 वर्षीय छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर न्यूज़– उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में भू-कानून का दुरुपयोग करने वालों पर धामी सरकार करेगी बड़ी कार्यवाही, नियमों में किया जाएगा बदलाव

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा घर से स्कूल जाने को निकला था और दोपहर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उभरते हुए क्रिकेटर को हुई 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

 

 

मृतक के पिता देव दत्त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अंकित को तैयार कर स्कूल भेजा था। वे भी फैक्टरी काम पर चले गए थे। दोपहर में उनको रिश्तेदार ने अंकित का शव पड़ा होने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था ठप, सब रजिस्ट्रारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

बेटा ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उनको नहीं पता कि बेटा स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।