उत्तराखण्डकुमाऊं,

दिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

टांडा जंगल क्षेत्र में हुआ हादसा, परिवार का सबसे बड़ा बेटा था कुंदन; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ऊधम सिंह नगर न्यूज- दिल्ली से नैनीताल स्थित अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की ऊधम सिंह नगर के टांडा जंगल क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बरेली से आ रहे दंपती समेत तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की करीब तीन करोड़ की स्मैक

 

 

जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

मृतक की पहचान कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल निवासी राशिल, काठगोदाम (जनपद नैनीताल) के रूप में हुई। बताया गया कि कुंदन पिछले चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग कर रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी की ह्रदय गति रुकने से हुई मौत, क्षेत्र शोक की लहर

 

 

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे का कारण जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, यूपी से आये यात्रियों की कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बची कार में सवार यात्रियों की जान

 

 

कुंदन की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।