उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गेस्ट टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, कमरे में फर्श पर मिला शव; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में एक सोशल साइंस की महिला शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में तैनात 32 वर्षीय गेस्ट टीचर मीरा देवी का शव उनके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, मीरा देवी मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील के सुनाली गांव की रहने वाली थीं और पिछले तीन वर्षों से नैटवाड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोशल साइंस की गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार सुबह वह स्कूल नहीं पहुंचीं, जिससे स्कूल प्रशासन को संदेह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां मकान मालिक की मनमानी से महिला को बाहर गुजारनी पड़ी रात, कुमाऊं कमिश्नर ने लिया एक्शन

 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे मीरा के पिता ने स्कूल में फोन कर उनके बारे में जानकारी ली। इस पर पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची हैं। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल जगवीर सिंह राणा ने तुरंत स्टाफ को उनके कमरे पर भेजा, जो स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- माले ने गैस और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 

जब स्टाफ कमरे में पहुंचा तो मीरा देवी फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।

 

प्रिंसिपल जगवीर सिंह राणा ने बताया कि मीरा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जूता चुराने की रस्म के दौरान रुपयों को लेकर हुआ विवाद, घरातियों और बरातियों ने एक-दूसरे को जमकर धुन डाला

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।