उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा।

उत्तरकाशी न्यूज़– उत्तरकाशी जिले के बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में जेसीबी मशीनों से किए गए अवैध खनन के बाद वन विभाग ने 2 वन कर्मियों का किया स्थानांतरण, खेत स्वामियों के खिलाफ भी की गई कार्यवाही फरार दूसरी जेसीबी की तलाश जारी

शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास वाले जंगल में घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 7 महीने के नवजात का फूला था पेट, X-Ray हुआ तो पता चला है प्रेग्नेंट, डॉक्टर ने बताया कैसे हुआ

घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।