उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गुलदार ने गोशाला में घुसकर 25 बकरियों को मारा

उत्तरकाशी न्यूज़- अपर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज के बिजोरी गांव के पास सेरी नाम तोक में गुलदार ने गोशाला में घुसकर 25 बकरियों को मार दिया। इनमें से कुछ बकरियां गोशाला के बाहर भी मरी हुई मिली।

 

गुलदार के हमले से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - इन इलाकों में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी, 52 लोग हिरासत में

 

बीते बुधवार को बिजोरी गांव के रमेश चंद बकरियों को गोशाला में बंद करके गांव आया था।

 

सुबह जब पहुंचा तो खिड़की के नीचे की दीवार टूटी हुई दिखी।

 

दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर कई बकरियां मरी थीं। जबकि कुछ बकरियां गोशाला के बाहर खेतों में मरी हुई मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से बकरियों को मारा गया उससे लगता है कि गुलदार एक नहीं बल्कि दो रहे होंगे। कहा कि गुलदार को दोपहर के समय क्षेत्र में घूमते देखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को पंतनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का तोहफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री, उद्घाटन की संभावित तारीख आई सामने, मिलेंगी ये सुविधाएं

 

रात को गुलदार ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक सप्ताह पहले भी गांव के समीप गुलदार गाय के बछड़े को मार चुका है। घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेकर मुआवजे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, 5 दिन बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में बदलेगा मौसम