उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गजब का गौ तस्कर, सेंट्रो कार में गाय को एडजस्ट कर गाय की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हरिद्वार न्यूज़– यहाँ कार में गाय ले जा रहे एक गौ तस्कर को पथरी थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।वही थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहादराबाद रोड पर एक सेंट्रो कार में गाय तस्करी करने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की, जल्द लागू होंगी नई दरें

पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। इब्राहिमपुर गांव में जाकर कार एक घर में रुक गई। पुलिसकर्मी ने गाड़ी का पीछा करते हुए इब्राहिमपुर में गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी से एक व्यक्ति भाग निकला। जबकि दूसरे को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर एक गाय बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नवाब निवासी इब्राहिमपुर पथरी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, तीन घायल

थानाध्यक्ष ने बताया कि गाय को कटान के लिए बेचा जाना था। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दो नाबालिग किशोरियों का आरोप, युवक हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछ, पढ़े खबर