उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ शादी की खुशियां मातम में बदलीं: खाई में गिरी कार, चालक की मौत

उत्तराखंड के चंपावत जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसा तल्लादेश क्षेत्र के चम्पावत-मंच-तामली (CMT) मोटर मार्ग पर भमार के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान बसंत सिंह (35) निवासी ग्राम भमार (मंच) के रूप में हुई है।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK 03TA 2043 भमार के पास बैक की जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे के वक्त वाहन में बसंत सिंह अकेले सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ टेंट हाउस से लालकुआँ पुलिस ने 05 लाख की चरस, हजारों की नकदी और उपकरणों के साथ बिन्दुखत्ता निवासी तस्कर को गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सचिवालय में तबादलों की बड़ी कार्रवाई: वर्षों से जमे अफसर अब हटेंगे, 31 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर"

 

बताया जा रहा है कि बसंत सिंह अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। गुरुवार को परिवार में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बलवंत सिंह दानू संघर्ष और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण, नहीं रहे

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।