उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध महिला ने कोतवाली में खुद को बताया मां काली, बोली – “मेरा भोला कहां है?”

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ठाकुर नगर में रविवार को बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक महिला की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे ठाकुर नगर मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को अपना बताते हुए उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। यह देख बच्चों के परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने महिला पर बच्चा चोरी का शक जताते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई और हंगामा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फेसबुक पर विज्ञापन देख आया मन में लालच, शेयर खरीदने का झांसा देकर युवती से ट्रांसफर कराए लाखों रुपये

 

सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से जानकारी ली और महिला को भीड़ से बचाकर कोतवाली ले आई। कुछ लोग कोतवाली पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर मुहर, ई-वाहनों पर टैक्स माफी से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक ये अहम फैसले

 

पुलिस पूछताछ के दौरान महिला लगातार बड़बड़ाती रही और ठीक से कोई जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद जांच में पता चला कि महिला अर्द्ध-विक्षिप्त है।

 

एसएसआई महेश कांडपाल के अनुसार, होली के दिन भी उक्त महिला कोतवाली पहुंची थी। उस समय वह खुद को मां काली बताते हुए अपने “भोले” को ढूंढ रही थी और दीवार पर सिर मार रही थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे छोड़ दिया गया। महिला कहां की रहने वाली है, इस बारे में भी वह कुछ नहीं बता पाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया में गिरी, एक की मौत, एक घायल