उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ गौला नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, दादी के साथ घास काटने गए थे दोनों बच्चे

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में दादी के साथ गौला नदी के पास घास काटने आए दो बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले के घर पर चला बुलडोजर

जानकारी के अनुसार सिरौली कला निवासी अनंत उम्र 9 वर्ष पुत्री हनीफ निवासी खटीमा और साद उम्र 8 वर्ष पुत्र शहादत निवासी खटीमा अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए गौला नदी के पास आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- महिला सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में पुलिस ने रात्रि में चलाया "ऑपरेशन रोमियो", चिन्हित स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 58 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वही बताया जा रहा है कि जब दादी घास काट रही थी तो दोनों बच्चे नदी की ओर चले गए और नहाने के लिए गौला नदी में चले गए। जहां दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई। वही स्थानीय युवकों और पुलिस की टीम ने लगभग दो घंटे बाद बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अनुराग शंखधर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू