उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

देहरादून न्यूज़: ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर व फिर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोग हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले गए। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल की स्कूली बच्चों को सुरक्षित महसूस कराने की पहल है जारी, स्कूलों के आस-पास रहा पुलिस का पहरा, मनचलों/ अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र

जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से ऋषिकेश से डोईवाला की ओर आ रहे थे। भनियावाला दुर्गा चौक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कर एक विद्युत पोल से टकराई, जिससे दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर- यहाँ रिटायर्ड सैनिक ने नदी में कूदकर दी जान, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव।

घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। वहां पर 31 वर्षीय नवीन ध्यानी निवासी शांतिनगर ढालवाला मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक चालक 29 वर्षीय आशीष राणा निवासी गढ़ी श्यामपुर ऋषिकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- यहाँ गौला के जंगल में आईटीबीपी के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि दोनों के स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।