उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां पहाड़ में घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिरी महिला, महिला की हुई दर्दनाक मौत

बागेश्वर न्यूज़- बागेश्वर जिले के कोतवाली लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। वही महिला के गिरने की खबर साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीण द्वारा उक्त महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जिला योजना के तहत 70 करोड़ 20 लाख 50 हजार के कार्यों को मंजूरी

वही कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के ही जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई ओर साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कमिश्नर कर सकेंगे अब तहसीलदारो का निलंबन और तबादला, शासन ने कमिश्नर को ये अधिकार विधिवत उपलब्ध कराये

वही सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। एक लड़की सात साल की और एक लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BJP का ‘ग्राउंड रियलिटी चेक’, विधायकों की बढ़ीं धड़कनें; चुनाव से पहले संगठन जुटा फीडबैक में