उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश से हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबी कई गाड़ियां, चार माह के बच्चे सहित दो महिलाओं की मौत।

नई टिहरी न्यूज़- टिहरी जिले के चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से भारी भूस्खलन होने के कारण एक खड़ी कार में बैठी दो महिलाएं और एक चार महीने के बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। वही भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए। प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुछ मकानों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवकों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, टेलीग्राम से चल रहा था पूरा 'खेल'

सोमवार को दोपहर 1:00 बजे चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड के ऊपर का पहाड़ अचानक से नीचे खड़े वाहनों पर आ गिरा। पहाड़ से भारी मलबे के नीचे लगभग दस वाहन दब गए। मलबे के नीचे कंडीसौड़ निवासी सुमन खंडूड़ी की कार भी दब गई, जिसमें सुमन की पत्नी पूनम खंडूड़ी 31, सुमन की दीदी सरस्वती खंडूड़ी 42 और सुमन का चार महीने का बच्चा बैठे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 04 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सुमन खंडूड़ी अपनी कार खड़ी कर चंबा बाजार में कुछ सामान लेने गए थे। इस बीच हादसा हो गया। मलबे में कई अन्य वाहन भी दब गये। शाम चार बजकर चालीस मिनट पर मलबा हटाने के बाद कार से पूनम, सरस्वती और चार महीने के बच्चे का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीवाली 2024- दीयों की रोशनी से जगमगा उठे चारधाम, हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने ऐसे मनाया दीपोत्सव

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि भूस्खलन की जद में आकर दो महिलाएं और एक बच्चा दबे हैं। कई वाहन भी मलबे में दबे हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी मलबा हटाने में लगी हैं।