उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आंगन में खेल रहे 3 साल के मासूम को उठाकर ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की राज (03) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला,जिसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- डीएम नैनीताल अब हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में सुनेगी जनता की समस्याएं।

 

लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मोके पर पौहंच गई। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- थर्टी फर्स्ट को इंजॉय करने नैनीताल आ रहे हो तो डालें व्यवस्थाओं पर एक बार नजर