उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहां 25 एकड़ कॉलोनी में युवकों द्वारा किए गए दो युवकों पर जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- यहां 25 एकड़ कॉलोनी में युवकों द्वारा किए गए दो युवकों पर जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल विशाल शर्मा की बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। वही विशाल की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनाव के बाद हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी चर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 25 एकड़ कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व कॉलोनी के ही कुछ युवकों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण सिंह चौहान पर लाठी डंडों से प्राण घातक हमला कर दिया था। उक्त हमले में विशाल शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी और उसके बाद राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती किया गया। कई दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार विशाल जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मंगलवार की तड़के मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय का वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष 78 प्रतिशत राजस्व बढ़ा, राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि

वही विशाल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वह परिवार का सबसे लाडला छोटा बेटा था, उसकी तीन बहने और एक बड़ा भाई है, पिता सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत है, मंगलवार की दोपहर को भोजीपुरा में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू का स्वागत, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयार की कार्य योजना