उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पानी की भारी किल्लत, तो उधर पंजाबी रसोई वाला सड़क भिगाने में लगा, अब हुई ये कार्यवाही

भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था। बता दें वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक जनपद में 70 से अधिक भूकंप के झटके आ चुके हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भूकंप के पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा 18 से 24 जुलाई तक होगी, प्रदेशभर में बनाए गए 98 केंद्र

इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से धरती डोली है।   बीते 29 अगस्त को भी यहां 2.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। तब भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नगर निकाय चुनाव की तैयारी हुई तेज, बूथों का होगा भौतिक सत्यापन