उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा 18 से 24 जुलाई तक होगी, प्रदेशभर में बनाए गए 98 केंद्र

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा 18 से 24 जुलाई तक होगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 98 केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2023 के छात्र-छात्राओं के लिए यह तीसरा व अंतिम एवं वर्ष 2024 के छात्र-छात्राओं के लिए पहली अंक सुधार परीक्षा होगी।

 

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के दो और 12वीं के एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को परीक्षा में पास होने के लिए तीन मौके दिए जा रहे हैं। 18 जुलाई से शुरू हो रही अंक सुधार परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इस दिन हाईस्कूल का हिंदी और इंटरमीडिएट की हिंदी, कृषि हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग- हरिद्वार में डबल मर्डर से सनसनी: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने पहले पड़ोसी युवक को मारी गोली, फिर बहन की हत्या

 

वही 19 जुलाई को हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, ड्राइंग एंड पेंटिंग, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र,शिक्षा शास्त्र, सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। 20 जुलाई को 10वीं की उर्दू और संस्कृत एवं 12वीं की गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखा शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन व कंप्यूटर।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 10 मार्च के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान

 

23 जुलाई को 10वीं के छात्रों की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रिटेल एवं सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि 12वीं के छात्रों की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय, कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान तृतीय, कृषि, गणित व प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम, कृषि अर्थशास्त्र सप्तम, कृषि जंतु विज्ञान अष्टम, कृषि रसायन विज्ञान दशम की परीक्षा होगी। वहीं, 24 जुलाई को 10वीं के छात्रों की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दिव्यांगों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के किसान की हल्द्वानी में आत्महत्या पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश