उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में बीफार्मा कर रही हल्द्वानी की छात्रा फंदे पर झूलती मिली

भीमताल न्यूज़– कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली बीफार्मा की छात्रा रविवार रात पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर झूलती मिली। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ माध्यमिक विद्यालय में सेवारत परिचारक को नशे की हालत में विद्यालय आना पड़ा महंगा, हुई ये कार्यवाही

वही थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि छात्रा वैशाली विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष कुमाऊं विवि से बीफार्मा कर रही थी। पुत्री मनोज विश्वकर्मा निवासी दमुवादूंगा हल्द्वानी का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ चारा लेकर लौट रही महिला पर बाघ में किया हमला, 100 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

वही देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी