उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी सवारियों से भरी बस, मौके पर मची चीख पुकार

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनियाल गांव के पास एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि 11 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस में 25 लोग सवार थे। परिचालक का कहना है कि टायर फटने के कारण हादसा हुआ, जबकि यात्रियों का कहना है कि चालक नींद में था।

 

थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया बृहस्पतिवार को 25 यात्रियों को लेकर एक बस हरिद्वार से उत्तरकाशी जाने के लिए निकली थी। उनियाल गांव के पास पहुंचने पर दोपहर करीब दो बजे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाली श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियो को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

 

हादसे में सिंकी उम्र 43 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य 11 लोगों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से चिन्यालीसौड़ और कंडीसौड़ अस्पताल ले जाया गया। सभी को हल्की-फुल्की चोटें आईं थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अन्य यात्री पहले ही अपने गंतव्य के लिए निकल गए थे।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिचालक लाखन सिंह ने बताया कि बस गबर सिंह चला रहा था। उनियाल गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। जबकि सवारियों ने कहा कि चालक को नींद आ रही थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर चार को किया गिरफ्तार, पीड़िता को भी छुड़ाया

 

ये हुए घायल

1- सुधीर गुप्ता उम्र 32 वर्ष पुत्र काशीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई ।
2- बृजपाल सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र चतर सिंह निवासी, ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी ।
3- रोहित शुक्ला उम्र 32 वर्ष पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी घनसोली नई मुंबई।
4- लक्ष्मी देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल।
5- मनवीर रावत उम्र 21 वर्ष पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी।
6- बीना देवी उम्र 63 वर्ष पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना।
7- गजेंद्र सिंह उम्र 43 वर्ष पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ हाईकोर्ट हुआ सख्त, बिना अनुमति संचालित फूड वेनो पर प्रशासन को दिए कार्यवाही करने के निर्देश।

 

8- अमरनाथ शर्मा उम्र 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया।
9- सुनील गुसाईं उम्र 38 वर्ष पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी।
10- राम आशीष पासवान उम्र 40 वर्ष पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी  कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश।
11- सुनील असवाल उम्र 40 वर्ष पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी।