उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, ग्राम प्रधान समेत कई घायल, जाने पूरा मामला

हरिद्वार न्यूज़- यहाँ पथरी क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला हुआ। फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। घटना में ग्राम प्रधान समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से अभी पुलिस को लिखित तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय काण्डा में उच्च शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था की सराहना

 

पथरी क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल आ रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो युवती के स्वजनों ने एतराज जताया। इसके बाद पंचायत में आपसी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन अंदरूनी तौर पर रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्ष लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ हल्दूचौड़ निवासी 19 वर्षीय छात्र की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

दोनों तरफ से हमले में ग्राम प्रधान सुशील कुमार समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से फायरिंग की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने बताया कि दोनों पक्ष के घायल उपचार करा रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- होलिका दहन/होली पर्व एवं वीकेंड हेतु 13 से 16 मार्च तक हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था