उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफान पर आए गदेरे, एक वाहन पर पत्थर गिरने से चालक की हुई मौत।

उत्तराखंड न्यूज़– उत्तराखंड में रविवार की सुबह से हो रही बारिश से पहाड़ों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गई। भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी। यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। साथ ही सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा के वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  (एसकेएम के बच्चों का कमाल) नैनीताल बना अंडर-11 कबड्डी चैंपियन, टिहरी को 32-31 से हराया

वही दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिन पूरे देश में झमाझम बरसात होगी। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी आज रविवार को तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हुई। इसके साथ ही उत्तराखंड में मानसून औपचारिक तौर पर प्रवेश कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़- सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी, इस वजह से मिली सीएम धामी को खास पहचान

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कई दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले कुछ दिन प्रदेशभर में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड राज्य के प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 मे दाखिले को लेकर असमंजस की स्थिति...