उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जेसीबी से लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के निकट जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस  हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। वही देवप्रयाग थाना इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया  ट्रेलर वाहन जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर के लिए चला था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मई में मानसून जैसे हालात, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी

बछेलीखाल के निकट धौल धार में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें ट्रेलर चालक बृजपाल पुत्र बलवंत सिंह रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल छिटककर बाहर गिरने से जान बच गई। दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ढाई लाख लोगों ने जागकर काटी पूरी रात, कुछ ने होटल में जाकर किया आराम और बाकी करते रहे 'हाय राम-हाय राम'

चालक बलवंत सिंह ने बताया कि ट्रेलर में जेसीबी ऑपरेटर भी सवार था। जिसके बाद जेसीबी ऑपरेटर की रात में तलाशी की गई। मगर वह नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह उसकी दोबारा खोज की गयी जिसमें आपरेटर का शव यहां गहरी खाई से मिला। मृतक की पहचान मनोज निवासी लोहाघाट चंपावत के रूप में की गई। पुलिस द्वारा शव को गहरी खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- परिवहन विभाग में कई ARTO-RTO के तबादले, संदीप सैनी बने देहरादून के आरटीओ, देखें पूरी लिस्ट