उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में सुबह-सुबह महसूस हुई भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता

बागेश्वर न्यूज़– जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है, जिसके चलते इसका असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग के आइटीबीपी जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, हुई मौत

 

जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
भूकंप के बाद कुछ समय के लिए लोग सतर्क रहे, हालांकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी। तहसीलों से प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

 

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित न करने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव और डीएम नैनीताल दिल्ली तलब

 

गौरतलब है कि इससे पहले 10 दिसंबर को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। धारचूला तहसील के चीन सीमा से लगी उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर धरती डोली थी, जिससे क्षेत्र में लोग सहम गए थे।