उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- अब पहाड़ में भी ONLINE बुकिंग पर ही मिलेगा गैस सिलेंडर, बस करना होगा यह काम

अल्मोड़ा न्यूज़- कुमाऊं मंडल विकास निगम के अल्मोड़ा गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर लेने के लिए अब आन लाइन बुकिंग करना जरूरी हो गया है। मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। ऐजेंसी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इसके तहत एजेंसी के एलपीजी ग्राहकों को गैस रिफिल करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। भविष्य में किसी ग्राहक के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग ना कराए जाने की स्तिथि में गैस सिलेंडर नहीं मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (लालकुआं में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल का भव्य स्वागत)-- भाजपा सरकार से हुआ जनता का मोह भंग- राहुल छिमवाल

इसके लिए गैस कनेक्शन को अपने मोबाइल से लिंक करना होगा ताकि ऑनलाइन बुकिंग से सिलेडर रिफ्लि करवाया जा सकता है। ऐजेंसी के स्थानीय प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि ग्राहक द्वारा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर 8454955555 पर केवल मिस्ड कॉल करनी है आपकी गैस बुक हो जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वीकेंड के दौरान हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र के लिए पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

वही गैस लेते समय अपनी बुकिंग संख्या तथा 4 अंकों का डीएसी कोड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी को देना है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके की आपके द्वारा रिफ्लि डिलीवरी प्राप्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार,

ओर किसी भी जानकारी के लिए तथा अपना न. रजिस्टर कराने के लिए आप 05962-230153 पर भी संपर्क कर सकते हैं।