उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दो गुटों में हुआ जमकर विवाद, पथराव में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, जाने वजह

रुड़की के पिरान कलियर में नमाज पढ़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पति ने पत्नी की हत्या कर शव छोड़ ड्यूटी पर गया, बोला- “मर गई है तो लाश कबाड़ में फेंक दो”

 

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव मस्जिद के हिसाब किताब को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद गाली गलौच के साथ दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  आंचल ब्रांड के घी में 10 रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट का किया ऐलान

 

शोर सुनकर मोके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस घायलों को इमलीखेड़ा चौकी ले गई। जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान के चौथे दिन मिले 12 अपात्र कार्ड धारक

थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि  कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार को मामला ज्यादा बढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।