उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

हरिद्वार न्यूज़– हरिद्वार जिले के नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौक़े पर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसियाबड में उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक सुशील कुमार पुत्र गोपाल सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी चिंगोरीखाल धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को टक्कर मार दी। युवक देहरादून से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही युवक रसियाबड़ पहुंचा नजीबाबाद की ओर से आ रही देहरादून डिपो की बस ने युवक को टक्कर मार दी।जिससे युवक हाईवे पर जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम हाईवे पर वोल्वो और स्कूटी में जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

इस हादसे में युवक की मौत हो गई। वही थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेजा गया, और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। अभी रोडवेज़ बस चालक के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर यूनिवर्सिटी में 15 घंटे में दो सुसाइड अटेम्प्ट, एक छात्र की मौत; पांच साल में चौथी आत्महत्या से सवालों के घेरे में प्रशासन