उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंडः (दुःखद) जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात देवभूमि का लाल हुआ शहीद, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

नैनीताल न्यूज़- देवभूमि उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक पाण्डेय के रूप में हुई है। शहीद जवान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, सिर बुरी तरह से कुचला, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अुनसर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट निवासी दीपक पाण्डेय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शहीद हुए है। वह वर्ष 2017 में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। रविवार को सेना के अधिकारियों की ओर से शहीद दीपक के परिजनों को उनकी शहादत की जानकारी दी गई। बताया कि वह ड्यूटी के दौरान हादस हुआ जिसमें दीपक शहीद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

वही शहीद दीपक अपने पीछे माता-पिता एवं छोटी बहन तथा बड़े भाई समेत पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। वह स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बतौर इलेक्ट्रिशियन सेना में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा, स्कॉर्पियो सवार ने नोटों की गड्डियां उछालते हुए दिखाया अमीरी का रौब, वीडियो