उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ बार-बार भर्ती परीक्षा में असफल होने पर, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

अल्मोड़ा न्यूज़– कभी-कभी लगातार असफलताओं से उपजी आत्मविश्वास की कमी आदमी को अवसाद की ओर ले जाती है, जो अंतोगत्वा दर्दनाक मोड की ओर मुड़ जाती है।

ऐसे ही एक घटना में अल्मोड़ा में रहने वाले एक युवक ने आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में लगातार चौथी बार असफल होने के बाद फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। परिजनों को उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला।

आपको बता दें कि 21 वर्षीय निर्मल पांडे अपने पिता देवी दत्त पांडे निवासी मैलकांडे धौला देवी अल्मोड़ा अपने पिता के साथ नगर में एडम्स स्थित किराए के मकान में रहा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) स्वास्थ्य महकमे में हुए कई CMO के तबादले देखिए लिस्ट

मृतक के पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि वह माल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य किया करते हैं।

पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि उनका बेटा निर्मल कई वर्षों से सेना में भर्ती का प्रयास कर रहा था। वह चार बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक भी पहुंचा था। इस बार भी उसने सेना भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। किंतु गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसका नाम नहीं होने वह काफी टूट सा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कार्मिकों के लिए बड़ी राहत: न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता मिलेगा, तीन चरणों में लागू होगा फैसला

उन्होंने बताया कि जब वे शाम को वापस अपने काम से लौटे तो, उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा। वही उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी भी आ गये और आनन फानन शव को फंदे से उतरकर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र सेना भर्ती के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। किंतु सेना भर्ती परीक्षा के गुरुवार को आए लिखित परीक्षा परिणाम में लगातार चौथी दफा भी असफल होने से उसका मनोबल टूट गया और लगता है उसने व्यथित होकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शासन ने इन दो IPS अधिकारियों के किये तबादले।

वही कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि युवक की शव को शवग्रह में रखवा दिया गया है, जिसका आज शुक्रवार को शव विच्छेदन किया जाएगा।