उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड -(दुःखद) यहां अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई कार, हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

देहरादून न्यूज़– देहरादून के राजपुर रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून, कोरोनेशन और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त चारों युवक कार से मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, चालक न दिखाता समझदारी तो गंगा में समा जाती बस

कोतवाली डालनवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने एक कार पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चार युवक गंभीर रूप से घायल मिले। घायल युवकों की पहचान जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला, शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी गणेश विहार अजपुर खुर्द नेहरू कॉलोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शांति विहार गोविंद गढ़, इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी, बारिश-ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

वही चारों युवकों सरकारी और प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स अस्पताल, दून अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचित किया गया। बताया कि शिवा राणा और कुशराग चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोतवाली डालनवाला प्रभारी ने बताया कि मृतक युवकों में शिव राणा प्राइवेट जॉब करता था, जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था। कुशराग कुछ समय पहले ही देहरादून आया था। बताया कि चारों आपस में दोस्त थे और मसूरी घूमने गए थे। शनिवार को देर रात चारों स्विफ्ट कार से वापस देहरादून आ रहे थे। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती- भर्ती) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ‘ग’ के 137 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी, ऐसे करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर