उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, चार महिला सहित सात लोग गिरफ्तार

हरिद्वार न्यूज़-: देवभूमि में देह व्यापार का धंधा लगातार फलते-फूलते जा रहा है। पिछले कई सालों से मैदानी जिलों में सेक्स रैकेट चलाने के कई मामले सामने आये है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रामनगर, रूद्रपुर, काशीपुर जैसे शहर शामिल है। अब हरिद्वार में फिर एक देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जहां ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जिसके बाद टीम सभी को हिरासत में लेकर चैकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल SSP मीणा का “ऑपरेशन रोमियो” सख्ती से जारी – 15 चालक गिरफ्तार, 113 हुड़दंगी दबोचे, काली स्कॉर्पियो से 6 पेटी अवैध शराब बरामद

इन दौरान चैंकिग में गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार आज सुबह सूचना मिली थी ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो यहां एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; चालक फरार

वही पुलिस ने सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सेना का जवान राइफल, 60 कारतूस और 4 मैगजीन के साथ गिरफ्तार, हथियार चोरी के बाद से था फरार