उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड-(शर्मशार) यहाँ पिता ने रिश्ते को किया कलंकित, सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार।

देहरादून न्यूज़– देहरादून राजधानी से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। देहरादून शहर के कैंट कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने अपनी सौतेली पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी पिता दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश में बदायूं से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जा रही किशोरी की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, रुद्रपुर में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वही कैंट कोतवाली की बिंदा चौकी प्रभारी शेंकी कुमार के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित उसका दूसरा पति है। जिसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने आरोपित को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है।

बीते 7 अगस्त की शाम को जब वह घर आई तो देखा कि उसका पति बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपित ने दोनों को पीटा। बेटी ने मां को बताया कि आरोपित ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह मां-बेटी को जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दहशत भरी तस्वीरें) देखें तेंदुए के हमले का डरावना मंजर, कॉलोनी में घुस गुलदार ने किया जानलेवा हमला, दो वनकर्मी घायल

वही महिला ने बताया कि जब वह शिकायत करने के लिए पुलिस के पास जा रही थी तो आरोपित ने उसे कमरे में बंद कर दिया और वहाँ से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल की आग ने लील ली नव विवाहिता की जान, चार एंबुलेंस बदली पर एम्स पहुंचने तक तोड़ा दम, पढ़े पूरी खबर

वही चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपित बदायूं भाग गया था। जिसे 9 अगस्त की देर रात आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।