उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से हुआ फरार, पीआरडी जवान पकड़ा, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार न्यूज़– हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में फाईनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। जबकि उसका सहयोगी पीआरडी जवान 30 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- राशन कार्डों का सत्यापन अभियान दूसरे दिन भी जारी,10 और अपात्र कार्ड धारक मिले

घंटों पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया। जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है। 

मामला बुधवार रात का है। जब बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एक पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मियों को दी बड़ी सौग़ात।

टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ऑपरेशन रोमियो के तहत 101 हुड़दंगियों और मनचलों पर पुलिस की कार्यवाही