उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र पर शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

2024 में नियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां, जांच का दायरा बढ़ा

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने फर्जी प्रमाणपत्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्नाखेड़ा में तैनात सहायक अध्यापक सुधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर फर्जी यूटीईटी प्रथम-2023 प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप है।

 

 

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभागीय जांच में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर से प्राप्त अभिलेखों के सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि यूटीईटी प्रथम-2023 के अनुक्रमांक 1232601099 वाले अभ्यर्थी सुधीर कुमार परिषद के रिकॉर्ड में ‘नॉट क्वालीफाइड’ हैं। इसके बावजूद नियुक्ति प्राप्त किए जाने को गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई गांवों में लगे गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर साइन बोर्ड, लिखा- घूमना-व्यापार करना वर्जित, पुलिस ने लिया एक्शन

 

 

 

निलंबन अवधि के दौरान सुधीर कुमार को कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी, विकास खंड बाजपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

 

 

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2024 में नियुक्त 210 शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में करीब 40 शिक्षकों के डीएलएड प्रमाणपत्र संदिग्ध अथवा फर्जी पाए गए, जबकि दो शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाणपत्रों में भी गंभीर विसंगतियां मिलीं।

यह भी पढ़ें 👉  यहां जाने दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त का समय और कैसे करें पूजन

 

 

विभाग ने संबंधित शिक्षकों को दो बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एक शिक्षक को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

 

 

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्त सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी है और भविष्य में भी किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुख:द) यहाँ गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक सहित छह लोगों की हुई मौत

 

 

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है और प्रमाणपत्र सत्यापन अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।