उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सांप के डसने से किशोर की हुई मौत, परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय काटते रहे नीम हकीम के चक्कर।

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने का दावा करने वाले (नीम हकीम) के पास ले गए। सितारंगज अस्पताल के बाद बच्चे को हल्द्वानी के डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा था। जहाँ रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर कार, पॉलिटेक्निक के छात्र समेत दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, सितारगंज निवासी हरेंद्र सोमवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में कमरे के फर्श पर सोया था ओर साथ में 13 साल का बेटा पारित कुमार भी था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सांप ने पारित के पैर में डस लिया। बच्चे की चीख सुन स्वजनों ने सांप को कमरे से जाते देखा।

यह भी पढ़ें 👉  पोल पर चढ़ा बिजली कर्मी वही तड़पता रहा, फिर देखे क्या हुआ… सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो..

मामला समझ आते ही परिजन बच्चे को अस्पताल के बजाय पास ही सांप का जहर उतारने का दावा करने वाले नीम हकीम के पास ले गए। वही सुबह पारित को पेट में तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में बीपीएड-एमपीएड बेरोजगारों ने मांगी इच्छा मृत्यु, जाने क्‍या है पूरा मामला?

जहाँ उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।