उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, कार में सवार महिला की मौत, चार गंभीर

पिथौरागढ़ न्यूज़: उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां धारचूला क्षेत्र अंतर्गत एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति भेजी, अब केंद्र सरकार लेगी फैसला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तवाघाट- छिरकला रोड पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस धारचूला एवं थाना पांगला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कार सवार लोग स्यांकुरी से गर्गुआ की ओर जा रहे थे। जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार अन्य 04 व्यक्ति घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी से अवैध संबंध के शक में फैक्ट्री कर्मचारी ने दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतका महिला का नाम पूजा धामी 24 वर्षीय पत्नी देवेन्द्र धामी है और वह गर्गुआ थाना धारचूला की निवासी है ,महिला का पति भी गाड़ी में सवार था और वह भी घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ये भेज दिया।