उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बद्रीनाथ से लौट रहे यात्रियों के वाहन चालक को आया हार्ट अटैक, तो महिला यात्री ने थामा स्टेयरिंग

भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक असम के यात्री दल के वाहन चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर यात्री दल में शामिल एक महिला ने स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक दम तोड़ चुका था।

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। इस दौरान यात्री महिलाओं ने देखा की चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है। ऐसे में महिलाओं ने वाहन चालक को स्टेयरिंग से हटाया और वाहन को बंद किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव 13वाँ राउंड-भाजपा 2726 मतों से आगे

 

 

घटना को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक होश में नहीं आया। जिसके बाद यात्री उपल शर्मा ने वाहन चलाया और चालक को अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हल्दूचौड़ में हिंदी दिवस सप्ताह पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभागी हुए सम्मानित

 

अस्पताल के चिकित्सक रोहित मिंगवाल ने बताया कि चालक गोपाल शर्मा निवासी गाजियाबाद की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी। बताया कि मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पिथौरागढ़ के निरीक्षक विनीत चंद रजवार, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि