उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पिता-पुत्र नदी में गिरकर हुए लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी।

पिथौरागढ़ न्यूज़– उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता-पुत्र काली नदी में गिरकर बह गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लापता पिता पुत्र की खोज में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद उम्र 44 वर्ष अपने 6 साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। वही उसकी पत्नी लीलावती उम्र 35 वर्ष लगभग 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से संतोष चंद और उसका बेटा तनुज काली नदी में गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस क्षेत्र में पांच महिलाएं गुलदार के हमले में हुई घायल, इलाके में दहशत का माहौल

उनकी चीख पुकार सुनकर लीलावती नदी किनारे पहुंची तब तक दोनों काली नदी के तेज बहाव में बह गए थे। लीलावती भी दोनों को बचाने के लिए कूदने लगी तो काली नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद घटना की सूचना झूलाघाट थाना पुलिस को दी और रोती बिलखती लीलावती को घर लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में सरकार ने कहा नही बढ़ाया जाएगा प्रशासकों का कार्यकाल, तय समय में ही होंगे उत्तराखंड में निकाय चुनाव

बेटे के साथ नदी में बहकर लापता संतोष चंद की गुजर बसर खेती और पशुपालन से होती है। उसके परिवार में सात वर्ष की बेटी रितिका, एक छोटा भाई मन्नू चंद और विधवा मां कमला चंद है। सभी गहरे सदमे में हैं। तनुज  कक्षा एक में और रितिका कक्षा दो में सरस्वती शिशु मंदिर झूलाघाट में पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ लग्जरी कार में बैठ कर कार चालक ने लहराया तमंचा, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, देखे वीडियो

वही झूलाघाट थाना के दरोगा अर्जुन सिंह राणा ने काली नदी किनारे कानड़ी, बलतड़ी, सप्तड़ी और पंचेश्वर तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस के जवान लापता पिता-पुत्र की काली नदी किनारे खोज कर रहे हैं। समाचार लिखना तक पिता पुत्र का कोई भी पता नहीं चल सका।