उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ दोस्तों के साथ घूमने गये अधेड़ की हुई मौत, वही मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ हल्द्वानी निवासी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला अधेड़ अगली सुबह सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस जानकारी के अनुसार रूपनगर, मुखानी निवासी वीर सिंह नेगी (58) रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे। लेकिन फिर घर नहीं लौटे। वही परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच सोमवार सुबह सूचना मिली कि वीर सिंह क्रियाशाला के पास एक अधेड़ बेसुध पड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण, अवैध उपखनिज परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

जिन्हें इलाज के लिए उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेएसएसएससी पेपर लीक: एसआईटी ने खालिद के घर मारा छापा, बहन और पिता से घंटों पूछताछ