उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ आंगन में खेल रही पांच साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला, घर से कुछ दूर बगीचे में मिला मासूम का शव

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने निवाला बना लिया। बच्ची का शव बगीचे से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- मुकेश बोरा की मदद करने वाली नेता-अफसर पति के खिलाफ भी होगा एक्शन, रेप-पॉक्सो ऐक्ट में दर्ज केस

घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन साल की मासूम बच्ची को क्यों दी खौफनाक मौत की सजा, इस मर्डर की बात से पुलिस भी हुई हैरान

आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मृतका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। घटना के बाद रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल के निर्देशन पर बनभूलपुरा-रामनगर में चला घर-घर सत्यापन अभियान, 19 मकान/ दुकान मालिकों पर गिरी गाज़, 10-10 हज़ार के चालान