उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पंतनगर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप से की भेंट, पहाड़ी टोपी पहनाकर किया सम्मान

लालकुआं न्यूज़– गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप से नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं सभासदों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहारादून- यहाँ ट्रैफिक जाम का कारण बन चुके ई-रिक्शा पर अब लगाम लगाने के लिए धामी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, पढ़े पूरी खबर

 

अध्यक्ष लोटनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचा, जहां उन्होंने प्रो कश्यप को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रो. कश्यप के अनुभव और नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और कृषि नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: तीन आरोपी ‘गुंडा’ घोषित, 6 माह के लिए जिला बदर

 

 

मुलाकात के दौरान वार्ड नंबर-2 के सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल, युवा समाजसेवी पंकज पांडेय, निशांत गिरी और वरुण पाठक भी मौजूद रहे। सभी ने कुलपति को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई और विश्वविद्यालय से स्थानीय स्तर पर सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) अभी और सताएगी सर्दी, इन पांच जिलों में घने कोहरे ओर शीतलहर का अलर्ट