उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- हथियार की नोंक पर परिवार को बनाया बंधक, नकदी-जेवर और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

किच्छा (उधम सिंह नगर)– जिले के किच्छा क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी नरेश प्रजापति पुत्र रामप्रसाद प्रजापति के घर देर रात बदमाशों ने धावा बोला। हथियार के बल पर बदमाशों ने घर से करीब 87 हजार रुपये नकद, अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने नरेश की पत्नी प्रेमवती देवी से उनके पहने हुए गहने भी उतरवा लिए और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जाने नकल विरोधी कानून के प्रति युवाओं की आभार रैली में क्या बोले सीएम धामी, परीक्षाओं में इंटरव्यू व्यवस्था खत्म करने का ऐलान

 

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पीड़ित परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब 20 मिनट बाद परिवार ने खिड़की में लगे जाल को तोड़कर खुद को बाहर निकाला और रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की टीम ने 101 पाउच अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नरेश प्रजापति के घर के पास स्थित बुद्धि सेन के किराएदार के मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया। इसके अलावा ग्राम बरी निवासी शिव कुमार पाल के घर से एक बाइक भी बदमाश लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट में यह हुए महत्वपूर्ण फैसले , प्रदेश की आबकारी नीति को सरकार ने मंजूरी दी …. पड़े पूरी खबर

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फोरेंसिक साइंस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।